नरेगा हाजिरी कैसे चेक करें | NREGA Hajri Online Kaise Dekhe

नरेगा हाजिरी 2023:

यदि आप नरेगा योजना में कार्य करने वाले नागरिक हैं। और आप नरेगा हाजिरी चैक करना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख में नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें (NREGA Hajri Online Kaise Dekhe) के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेंगे। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि मजदूर ने 50 दिन की मजदूरी की है। परंतु मास्टर रोल में उसकी हाजिरी 45 दिनों की चढ़ी हुई है। ऐसे में मजदूर को 5 दिन की मजदूरी काटकर राशि प्रदान की जाती है। ऐसी समस्या ना हो।

इसीलिए आपको बार-बार अपनी हाजिरी चेक करनी चाहिए। और मजदूरी चेक करने के लिए आपको कहीं जानने की भी जरूरत नहीं होगी। क्योंकि आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल एवं कंप्यूटर से आराम से अपनी हाजिरी चैक कर सकते हैं। अब ऑनलाइन कैसे चेक करें के बारे में जानने के लिए आपको नीचे तक पढ़ना होगा।

NREGA Hajri App Download 2023:

  • नरेगा हाजिरी ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में नरेगा सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको नरेगा का ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • अब ऐप को इनस्टॉल करने के बाद आपको अपना स्टेट, जिला, ग्राम, ब्लॉक, पंचायत को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको नरेगा हाजिरी की सूची दिखाई देगी इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

NREGA Hajri Online Kaise Dekhe

नरेगा की हाजिरी चैक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नरेगा से संबंधित कार्यों का भुगतान के लिए ऑफिशियाल वेब पोर्टल को उपलब्ध किया है। और इस पोर्टल पर आप नरेगा से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप इस पोर्टल पर नरेगा हाजिरी चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा।

NREGA Staff Salary Status 2023-24

नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023

  • नरेगा में हाजिरी चैक करने के लिए आपको सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिशियाल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको वेबसाइट पर सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। जिसमें से आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कर लेना है। उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़ को सेलेक्ट कर लेते हैं।
  • इसके बाद आपके सामने एक सर्च बॉक्स खुल जाएगा। इसमें आपको सबसे पहले FinancialYear2023 सेलेक्ट कर लेना है।
  • फिर आपको अपने जिले का नाम, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम से लेकर लेना है।
  • सभी वितरण सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर जॉब कार्ड से संबंधित अलग-अलग रिपोर्ट देखने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको नरेगा में हाजिरी चैक करना है। इसीलिए आपको यहां R1.JobCard/ Registration वाले बॉक्स में JobCard/ EmploymentRegister विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड धारकों की सूची खुल कर आ जाएगी। इस लिस्ट में आपको अपना नाम चेक करना है।
  • यहां आपका नाम मिल जाने के बाद नाम के सामने दिए गए जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक कर देना है। जैसा नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने जॉब कार्ड से संबंधित सभी विवरण खुलकर आ जाएंगे। जिसमे आप RequestedPeriodofEmployment सेक्शन में सबसे नीचे की तरफ वर्तमान की नरेगा में हाजिरी चैक कर सकते हैं। और साथ ही आप यह देख सकते हैं कि किस दिनांक से किस दिनांक तक और कितने दिनों की आपकी उपस्थिति दर्ज है।
  • आप पंचायत में किया जा रहे कार्य के नाम के अनुसार भी अपनी हाजिरी चेक कर सकते हैं। यानी आप जिस कार्य में जितने उपस्थित हुए हैं। उसकी सभी जानकारी भी देख सकते हैं।
  • इसके लिए Period and Work on which Employment Offered सेक्शन में जाना होगा। इसमें आपको दिनांक, हाजिरी का दिन एवं कार्य का नाम देख सकते हैं।

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस लेख में नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023 के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बता दी है। इसके बाद आप आसानी से अपनी हाजिरी चैक कर सकते हैं। और अपनी हाजिरी की सही-सही मजदूरी ले सकते हैं। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि आपकी हाजिरी गलत चढ़ जाती है।

जिसके आपको पैसे काट कर दिए जाते हैं। अपनी सभी मजदूरी को बार-बार चेक करते रहे। जिसके लिए आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन हाजिरी आसानी से चेक कर सकते हैं। तथा हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा बताई गई सभी जानकारी आपके काम आई होगी।

Leave a Comment