पीएम स्वामित्व योजना 2023 | PM Swamitva Yojana 2023 | Apply Online

PM Swamitva Yojana 2023:

पीएम स्वामित्व योजना 2023 | PM Swamitva Yojana 2023 Online Registration/Apply Online/Application Form

स्वामित्व योजना क्या है? (swamitva yojana kya hai in hindi): उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री जी द्वारा बहुत सी योजनाओं को शुरू किया गया है। जो देश के प्रत्येक नागरिक के बहुत काम आई है। ऐसी ही प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को 24 अप्रैल 2020 को देश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया था। और उसी दिन हमारे देश में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भी मनाया जा रहा था। तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय मालिकाना हक दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को प्रथम चरण में प्रायोगिक तौर पर अप्रैल 2020 से 2021 तक के लिए लागू किया गया था। आज हम आपको अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के बारे में कुछ जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप भी इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक अंत पढ़ना होगा।

PM Svamitva Scheme Yojana

स्वामित्व योजना का उद्देश्य क्या है?

PM Swamitva Yojana का उद्देश्य पंचायती राज भारत सरकार मंत्रालय, राज्य के राज्यस्व विभाग एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन सर्वेक्षण तकनीकी का उपयोग करते हुए। ग्रामीण आबादी के आवासी अधिकार अभिलेख तैयार करना है। और साथ ही स्पष्ट प्रभावी एवं सटीक भूमि रिकॉर्ड बनाकर कुशल ग्रामीण नियोजन करना है, बैंक रेंट प्राप्त करने के लिए संपत्ति प्रदान करना, ग्राम पंचायत का विकास करने के लिए गुणवंता पूर्वक योजनाएं तैयार करने में नागरिकों की सहायता करना, ग्रामीण क्षेत्रों का सीमांकन ड्रोन की सहायता से करना, संपत्ति संबंधी विवादों में कमी लाने में सहायता करना और ग्राम पंचायतों में संपत्ति कर के निर्धारण में सहायता करना भी एमपी स्वामित्व योजना का उद्देश्य हैं।

स्वामित्व योजना पीएम के लाभ

  • एमपी स्वामित्व योजना के तहत पंचायती राज संस्थानों का क्षमता निर्माण पंचायती राज मंत्रालय की प्रमुख गतिविधियों को शामिल करना है।
  • इस योजना का लाभ मंत्रालय पंचायती संस्थानों को मजबूत बनाने के लिए तकनीकी आधारित एवं संस्थागत समर्थन प्रदान करना है।
  • पीएम स्वामित्व योजना के तहत अंतर मंत्रालय तथा बहुत्रिय समन्वय के लिए समर्थन भी शामिल किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण भारत को शक्ति संपन्न एवं खुशहाल बनाना है।
  • स्वामित्व योजना से ग्राम पंचायतों और व्यक्तियों को समान रूप से लाभ प्राप्त करवाना है।

PM Swamitva Yojana से पंचायतों को प्राप्त होने वाला लाभ

  • पीएम स्वामित्व योजना से संपत्ति कर के दायरे में आना एवं ग्राम पंचायतों द्वारा कर संग्रह करने का लाभ प्राप्त करना संभव होगा।
  • स्वामित्व योजना के माध्यम से और ड्रोन की सहायता से ग्राम पंचायतों के पास गांव का सुविधाजनक मानचित्र का रिकॉर्ड उपलब्ध होगा।
  • इस योजना के तहत कर से प्राप्त आय से ग्राम पंचायत ग्रामीण नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान कर पाएगी।
  • उपलब्ध रिकॉर्ड का उपयोग करके वसूली में, भवन निर्माण हेतु परमिट जारी करने में, अवैध कब्जा समाप्त करने आदि के लिए किया जा सकता है।

नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त होगा

उच्च गुणवंता सर्वेक्षण ग्रेड यूएवी/ड्रोन 1:500 के पैमाने पर +/-5 सेमी की सटीकता के साथ मानचित्र तैयार करने में समक्ष बनाता है। पीएम स्वामित्व योजना का दायरा देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों तक विस्तृत किया जाएगा। इससे देश के सभी नागरिकों को भी निम्नलिखित लाभ प्राप्त होगा।

  • पीएम स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति के मालिक को मालिकाना हक प्राप्त करवाया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से गांव के आवासीय क्षेत्र का रिकॉर्ड पंचायत को प्रदान कर पाएंगे।
  • स्वामित्व योजना से जमीन के बंटवारे से संबंधित विवाद में कमी देखने को मिलेगी।
  • इस योजना के तहत मालिकाना हक के द्वारा ग्रामवासी अपनी संपत्ति का उपयोग वित्तीय रूप से कर पाएंगे। अर्थात इस योजना के द्वारा आवश्यकता पड़ने पर आसानी से बैंक द्वारा ऋण प्राप्त कर पाएंगे।
  • स्वामित्व योजना ड्रोन की सहायता से संपत्ति के स्पष्ट आंकलन और स्वामित्व का निर्धारण होने से उनके मूल्य में वृद्धि हो पाएगी।

स्वामित्व योजना के स्टेकहोल्डर्स

  • सर्वे ऑफ इंडिया
  • राज्य के राजस्व विभाग
  • स्थानीय जिला प्रशासन
  • ग्राम पंचायत
  • पंचायती राज मंत्रालय
  • भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS)
  • राज्यों के पंचायती राज विभाग
  • संपत्ति का मालिक
  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)

ड्रोन सर्वे का स्टेटस देखना

  • पीएम स्वामित्व योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://svamitva.nic.in को अपने ब्राउज़र पर ओपन करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर सबसे ऊपर Drone Survey पर क्लिक कर दें। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।
  • क्लिक कर देने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जिसमें आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना होगा। और साथ ही अपने जिला और तहसील का चयन करें।
  • इसके बाद आपकी इस स्क्रीन पर उस तहसील के सभी गांव का नाम (Alphabetical क्रम में) और ड्रोन सर्वे का स्टेटस दिखाई देगा। इसमें आप अपने गांव का नाम देख सकते हैं।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना 2023
  • अब आपके सामने उस गांव के ड्रोन सर्वे का स्टेटस दिखाई देने लगेगा। जैसा कि नीचे इमेज में दिखाया गया है।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का नाम, जिले का नाम, तहसील का नाम चुनना होगा।
  • राज्य के नाम के ऊपर Search Box में अपने गांव का नाम टाइप करें। जिसके ड्रोन सर्वे के स्टेटस की आपको जानकारी प्राप्त करनी हो।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रॉपर्टी कार्ड फॉरमैट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको PM Swamitva Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है। आपकी स्क्रीन पर जो विकल्प खुलकर आएंगे। उनमें सबसे नीचे Property  Card Format of Status & UTs पर क्लिक कर देना है। जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है।
  • जो पेज आपके सामने खुलेगा। उसमें राज्य के नाम की सूची खुल जाएगी। और उसके सामने उस राज्य की प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड लिंक बना रहेगा। आप जिस किसी भी राज्य की प्रॉपर्टी कार्ड फॉर्मेट देखना चाहते हैं। उसके सामने डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है।
  • डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर property card Forment खुल जाएगा। इसको आप प्रिंट भी करवा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के राज्य का नमूना संपति कार्ड इस प्रकार होगा। जैसे नीचे फोटो में दिखाया गया है।

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2023

स्वामित्व योजना के संपत्ति कार्ड का स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://svamitva.nic.in पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको नीचे की ओर स्क्रोल करना होगा। जहां आपको Cards Prepared का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके नीचे बने + के निशान पर क्लिक कर दें। आपकी आसानी के लिए जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आ जाएगा। जिसमें आपको अपने राज्य का नाम, जिले का नाम, तहसील का नाम चुनना होगा।
  • अब आपके द्वारा चुनी गई तहसील के सभी गांव के नाम की सूची खुल जाएगी।
  • सबसे नीचे Next के बटन पर क्लिक करके आपके गांव के नाम की सूची देख पाएंगे।
  • और अपने गांव के संपत्ति कार्ड का स्टेटस भी देख पाएंगे। जिन गांव का प्रॉपर्टी कार्ड पहले से बन चुका है। उनके नाम के आगे सहि का निशान लगा रहेगा। और संपत्ति कार्ड बनाने की तिथि भी लिखी होगी।

{Form} Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2023

Leave a Comment